मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ‘रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर’ के पदग्रहण समारोह में शामिल हुए और समाजसेवा के लिए समर्पित रोटेरियन साथियों से उन्होंने आत्मीय संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे पूज्य आजोबा महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया जी की प्रेरणा से स्थापित यह संस्थान लगभग 80 वर्षों से सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहा है। और आज यह एक नए इतिहास का साक्षी बना, जब पहली बार हमारी महिलाशक्ति डॉ. प्रियम्बदा भसीन जी ने क्लब की अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला है। यह Women-Led Development की उस सशक्त भावना का प्रतीक है, जिसमें महिलाएँ परिवर्तन की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए समाजहित में अपनी प्रेरणादायी यात्रा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएगा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JM_Scindia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



