मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुँचकर साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान R4C (राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर) का अवलोकन किया। साथ ही साइबर क्राइम कंट्रोल रूम 1930 की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साइबर क्राइम को पूर्णतः नियंत्रित करने तथा इस दिशा में सभी आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार सतत कार्यरत है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना ही हमारी प्राथमिकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



