महाराष्ट्र : एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

0
115

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर-तारापुर इलाके में एक फैक्ट्री में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक बोइसर तारापुर एमआईडीसी में मोल्टास फैक्ट्री में भयानक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद दो फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक फैल गया है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को  दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक बोइसर तारापुर एमआईडीसी में मोल्टास फैक्ट्री में आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को इससे भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते फैक्ट्री में आग लग गई। फिलहाल आग  लगने के कारणों के बारे में पता चहीं चल सका है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here