कावासाकी इंडिया ने भारतीय बाजार में 2024 Z650RS को लॉन्च किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसकी कीमत 6.99 लाख एक्स-शोरूम निर्धारित की गई है। 2024 के लिए कावासाकी ने इसमें एकमात्र अपडेट किया है, वह ट्रैक्शन कंट्रोल को जोड़ना है। इसके अलावा निर्माता के द्वारा इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
मीडिया की माने तो, लेटेस्ट लॉन्च बाइक के लिए कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्राहक निर्माता की आधिकारिक साइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। यह मोटरसाइकिल भारत में केवल मेटालिक मैट कार्बन ग्रे रंग में पेश की गई है। हालाँकि वैश्विक बाजार में अन्य कलर्स में भी उपलब्ध हैं। Z650RS को पावर देने के लिए 649 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 8,000 आरपीएम पर 67 बीएचपी की अधिकतम पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स एक 6-स्पीड यूनिट है जो असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ आता है। इसके अलावा Z650RS में स्टाइलिश 17-इंच के गोल्ड अलॉय व्हील दिए गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



