चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की थी, लेकिन इसे बदल दिया गया था। अब चुनाव आयोग ने वोटिंग की तिथि को बदलकर 25 नवंबर कर दी है। राजस्थान में एक चरण में वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं आज सचिन पायलट ने टोंक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा से नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने रोड शो किया था।
Image source: @ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



