टेक ब्रांड टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये Tecno POP 8 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक होल पंच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन Unisoc T606 चिपसेट से लैस है, जो 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जुड़ा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है।
मीडिया की माने तो, इसे एल्पेंग्लो गोल्ड, ग्रेविटी ब्लैक, मिस्ट्री व्हाइट और मैजिक स्किन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। टेक्नो पॉप 8 एंड्रॉइड टी-गो एडिशन पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में Unisoc T606 SoC चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। ऑनबोर्ड मेमोरी को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है इसे आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोटो और वीडियो के लिए, टेक्नो पॉप 8 में डुअल फ्लैश के साथ एआई-सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13MP सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ 8MP का सेंसर है। प्राइवेसी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें DTS सपोर्ट के साथ स्टीरियो डुअल स्पीकर भी शामिल हैं। Tecno Pop 8 में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



