मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी में 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर निराशा व्यक्त की है। कार्यक्रम के बाद लोगों से बातचीत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर होते है तो प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि आदिवासी समुदाय के कई लोगों को संथाल सम्मेलन में भाग लेने से रोका गया। राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य सरकार ने सम्मेलन के लिए उचित स्थान भी उपलब्ध नहीं कराया ताकि अधिक लोग भाग ले सके। आरोप है कि राज्य सरकार के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



