मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 में संशोधन करेगा। लोकसभा में आज जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होनी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विधेयक अधिनियमों में संशोधन करके कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने का काम करेगा जिससे जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए विश्वास आधारित शासन को और मजबूत किया जा सके। राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक, 2026 और दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा होनी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



