विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ की द्विपक्षीय बैठक

0
81
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ की द्विपक्षीय बैठक
Image Source : @DrSJaishankar

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, उर्वरक, संपर्क और आवागमन के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार और महत्वपूर्ण खनिजों में नए अवसरों पर केंद्रित व्यापक चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के विभिन्न परिणामों के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया संघर्ष सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिन की भारत यात्रा आए थे। अपनी यात्रा के दौरान, रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ भी बैठकें कीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here