मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका और विश्व बैंक ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सहायता करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पंचवर्षीय साझेदारी की शुरुआत की है। संयुक्त घोषणा के अनुसार, नया पंचवर्षीय देशीय साझेदारी ढांचा- सीपीएफ समझौता श्रीलंका की सात प्रतिशत के मध्यम अवधि के आर्थिक विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक के एक बयान के अनुसार, यह साझेदारी व्यापार को सुगम और सरकारी नियमों को सरल बनाएगी। इससे व्यापार प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण होगा और ज्यादा सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। ये सुधार श्रीलंका की 2030 तक वार्षिक निर्यात से होने वाली आय को दोगुना करके 36 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी लक्ष्य को भी समर्थन देंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



