बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्में भी इन दिनों धमाल मचा रही है। वहीं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म देवरा में नजर आने वाली है। जान्हवी कपूर हिंदी फिल्मों के बाद वह साउथ की मूवीज में भी अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। जाह्नवी काफी टाइम से ‘देवरा’ से डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसे लेकर ही फिल्म से जान्हवी का पहला लुक सामने आया है वह साउथ की क्यूट सी विलेज गर्ल दिख रही है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मिसिंग सेट और टीम और खुद का थंगम बने रहना भी।’ बता दें कि ‘थंगम’ जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर का नाम है। मीडिया की माने तो, इस फिल्म का डायरेक्शन डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा ने किया है जो आगामी साल में 5 अप्रैल 2024 को रिलीज की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



