YouTube ने एडब्लॉकर को अपने प्लेटफॉर्म पर किया बंद, एड फ्री वीडियो के लिए खरीदना होगा प्रीमियम प्लान

0
210

YouTube ने एडब्लॉकर को अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है यानी अब आप एडब्लॉकर यूज करते हुए YouTube पर एड फ्री वीडियो नहीं देख सकते। मीडिया की माने तो, कुछ लोग एड ब्लॉकर का इस्तेमाल करके YouTube पर फ्री में वीडियो देख रहे थे, जबकि YouTube फ्री नहीं है। YouTube पर या तो आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा या फिर आपको विज्ञापन देखना ही होगा। तीसरा कोई ऑप्शन नहीं है। YouTube उन यूजर्स पर नकेल कस रहा है जो ऐड ब्लॉकर का यूज करके ऐड फ्री YouTube का यूज कर रहे हैं। वहीं अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो यूट्यूब आपको प्लेटफार्म से ब्लॉक भी कर सकता है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, YouTube ऐड रेवेन्यू पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है, वहीं कई यूजर्स मेम्बरशिप के लिए आज भी भुगतान करने को तैयार नहीं हैं, यही कारण है कि वे ऐड ब्लॉकर का यूज करते हैं। 3 वीडियो के बाद आपको वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म से ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा होने पर यूट्यूब कब तक ब्लॉक रहेगा इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि वह जून की शुरुआत में ऐड ब्लॉकर यूज करने वाले यूजर्स पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही करेंगे। अब कंपनी ऐड ब्लॉकर चालू होने पर कुछ वीडियो को चलने से भी रोक रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here