बिहार : सीएम चौधरी और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

0
87
बिहार : सीएम चौधरी और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, आमस-दरभंगा, मुंगेर-मिर्जाचौकी, पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर, पटना रिंग रोड, दानापुर-बिहटा कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। औरंगाबाद-अंबा बाईपास सहित एनएच-139 तथा बरियारपुर-गंगटा-जमुई एनएच-333 को फोरलेन करने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। एआई तकनीक से परियोजनाओं की निगरानी की जाएगी और घटिया कार्य करने वाले संवेदकों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिहार सरकार की सड़क निर्माण में नदी की गाद (सिल्ट) के उपयोग के लिए बनाई गई गाद नीति की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सराहना करते हुए इसे पूरे देश के लिए मॉडल बताया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here