मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को गुरुग्राम में हरियाणा स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट का विमोचन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) द्वारा स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के माध्यम से तैयार की गई यह प्रदेशव्यापी स्टडी युवाओं के कौशल को उद्योग की जरूरतों और रोजगार के बदलते अवसरों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पीएम मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा निरंतर प्रयास है कि हरियाणा के युवाओं को बेहतर कौशल, रोजगार के अवसर और आगे बढ़ने के नए मार्ग उपलब्ध हों।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



