मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को दिल्ली में महिला स्टूडेंट्स की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए पुलिस कमिश्नर और सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “दिल्ली में महिला स्टूडेंट्स की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए पुलिस कमिश्नर और सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और हमारे पहले के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “तय किए गए इलाकों में ज्यादा मजबूत फ़ुट और पीसीआर पेट्रोलिंग, संवेदनशील जगहों पर महिला पुलिस की तैनाती, डीयू के साथ मिलकर सुरक्षा ऑडिट और ट्रांजिट हब के आस-पास अंधेरी जगहों को खत्म करने पर जोर दिया गया। परेशान करने और पीछा करने (स्टॉकिंग) के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। हमारी प्राथमिकता साफ है: हर स्टूडेंट के लिए एक सुरक्षित और निडर दिल्ली।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



