मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रदेश के वृद्धजनों से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत, वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल, 684.21 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की। इस अवसर पर, उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने। कार्यक्रम में, सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज प्रदेश के वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव, विचार एवं सुझाव सुने तथा उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 50.94 लाख लाभार्थियों को 684 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरण किया। हमारे वरिष्ठजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद हमारी प्रेरणा हैं। हमारी सरकार प्रत्येक वरिष्ठजन को सम्मान, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठजनों के स्नेह और मार्गदर्शन से संवेदनशील, समृद्ध एवं संस्कारवान राजस्थान के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गेहलोत जी सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



