छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया

0
96
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नए पुल के निर्माण, एसटीपी प्लांट की स्थापना तथा राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव एवं शारदीय नवरात्रि की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों से पावन हुई माता शबरी की इस धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण की भूमि आस्था, भक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here