सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली औद्योगिक नीति 2026’ को मंजूरी दी

0
95
सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली औद्योगिक नीति 2026' को मंजूरी दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली औद्योगिक नीति 2026’ को मंजूरी दे दी है। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि इससे अधिक निवेश, नए उद्योगों और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुलेगा। इस नीति के तहत ‘मुख्यमंत्री उद्यमश्री योजना’ के लिए पांच वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस फैसले से दिल्ली में नए उद्योग लगेंगे, निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आईटी, डेटा सेंटर, स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीक से जुड़े उद्योगों को विशेष मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को नई मशीनें लगाने, तकनीक सुधारने और कारोबार बढ़ाने में सहायता मिलेगी। महिला उद्यमियों को अपना कारोबार शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। ‘इन्वेस्ट दिल्ली’ के जरिए कारोबार शुरू करने के लिए जरूरी मंजूरियां और सरकारी सहायता एक ही जगह मिलेंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दिल्ली में कारोबार करना आसान हो, हमारे युवाओं को अच्छे रोजगार मिलें और राजधानी स्वच्छ, आधुनिक एवं तकनीक आधारित उद्योगों का बड़ा केंद्र बने।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here