मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को सिविल लाइन्स में ‘पालना’ का दौरा किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “वहाँ के देखभाल करने वालों और स्टाफ से मिलकर बहुत प्रभावित हुआ; उनकी दया, लगन और स्नेह छोटे बच्चों की जिंदगी में प्यार और सुरक्षा का एहसास कराते हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली काउंसिल फ़ॉ चाइल्ड वेलफेयर (DCCW) और ‘पालना’ की पूरी टीम की निस्वार्थ सेवा के लिए उनकी तारीफ़ करता हूँ। हर बच्चे को देखभाल, सम्मान और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। अपने बच्चों की सुरक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



