मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान के क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत कनाडा के साथ एक रचनात्मक और भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल सके।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



