मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि बैठक में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। साथ ही, राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित कर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने, आधुनिक एआई तकनीकों और बड़े एआई मॉडल के विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक साझा मंच मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



