मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन-2026’ में सहभागिता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने ‘भोपाल डिक्लेरेशन’ एमएसएमई पत्रक का विमोचन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, एमएसएमई विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों की रुचि और प्रस्तावित निवेश का विवरण समाहित करने वाली सूची ‘एक्सप्रेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई। यह सम्मेलन प्रदेश में उद्योग-व्यापार के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



