केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की

0
80
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि देशभर में बांधों की सुरक्षा, नियमित निगरानी तथा जोखिमों की समय रहते पहचान और निवारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि डैम ओनर्स को आवश्यक तकनीकी सहयोग, आधुनिक तकनीक एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, ताकि बांध सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित एवं सुदृढ़ जल अवसंरचना के निर्माण की दिशा में हम निरंतर कार्यरत हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here