मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सेना भवन में रक्षा मंत्रालय (सचिवालय) के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले ‘स्वच्छता वीरों’ को सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विशेष अभियान 6.0 के तहत रक्षा मंत्रालय में लगभग 1,700 स्थानों पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण किया गया। इस पहल के अंतर्गत सेना भवन के एक अनुपयोगी कमरे को स्वच्छ कर पुस्तकालय के रूप में विकसित किया गया, जो स्वच्छता, बेहतर कार्यस्थल और ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



