मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में फ्रेसेनियस ग्रुप के सीईओ माइकल सेन के साथ बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “फ्रेसेनियस ग्रुप के सीईओ, मिस्टर माइकल सेन के साथ एक सार्थक बैठक हुई।हमने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। इसमें भारत के तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर सेक्टर, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा समाधानों की बढ़ती मांग, और हमारी मजबूत विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाने पर बात हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस बात पर भी चर्चा हुई कि कैसे यह कंपनी, घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, हमारे कुशल टैलेंट और विश्व-स्तरीय उत्पादन क्षमताओं का उपयोग कर सकती है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



