मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में ‘हरियाणा विजन-2047’ के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की पांच वर्षीय कार्ययोजना की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि सीएम सैनी ने प्रदेश की 10 हजार वर्ष पुरानी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का नया “हेरिटेज कॉरिडोर” विकसित करने के निर्देश दिए। इसमें अंबाला कैंट के शहीद स्मारक और 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में वर्ष 2031 तक 120 से अधिक स्मारकों के संरक्षण के लक्ष्य तथा हरियाणा को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



