रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ‘कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ में सेना कमांडरों को संबोधित किया

0
38
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 'कमांडर्स कॉन्फ्रेंस' में सेना कमांडरों को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ में सेना कमांडरों को संबोधित किया । आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “नई दिल्ली में आयोजित ‘कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ में मैंने सेना कमांडरों को संबोधित किया। मैंने उनसे भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। मैंने अगले 20-30 वर्षों के लिए एक दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही, भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से कहा कि वे तत्काल और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उनकी रणनीतियां गतिशील और लचीली होनी चाहिए, ताकि बदलती परिस्थितियों के अनुसार उनमें समय रहते बदलाव किया जा सके।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर ‘लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन’ भी जारी किया गया। यह भारतीय सेना को युद्ध के बदलते स्वरूप और भविष्य के संघर्षों से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है। मैंने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के रूप में काम करते हुए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित भी किया। यह सम्मान उनकी बेहतरीन सेवा, पेशेवर रवैये और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा में दिए गए उनके योगदान को मान्यता देने के लिए था।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here