नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने साफ-सफाई, स्वच्छता और टिकाऊ तौर-तरीकों का जायजा लेने के लिए एम्स का दौरा किया

0
99
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने साफ-सफाई, स्वच्छता और टिकाऊ तौर-तरीकों का जायजा लेने के लिए एम्स का दौरा किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया और विशेष अभियान 6 के तहत चल रहे स्वच्छता, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन कार्यों का जायजा लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “‘विशेष अभियान 6’ के तहत साफ-सफाई, स्वच्छता और टिकाऊ तौर-तरीकों का जायजा लेने के लिए आज नई दिल्ली स्थित एम्स का दौरा किया। यहाँ हाल ही में बने ‘पेशेंट वेटिंग लाउंज’ का निरीक्षण किया। इसे 897 मरीजों और उनके साथ आए लोगों के लिए एक ‘आश्रय स्थल’ के रूप में तैयार किया गया है। यह विशेष रूप से दिल्ली के बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और हर मौसम के अनुकूल रहने की जगह प्रदान करेगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “एम्स द्वारा कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ (पर्यावरण के अनुकूल आवागमन) की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही, हमारे समर्पित स्वच्छता कर्मियों से बातचीत की और मरीजों की देखभाल में उनके अमूल्य योगदान को सराहा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के विजन से प्रेरित होकर, हम स्वास्थ्य संस्थानों को अधिक स्वच्छ, हरित और मरीजों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here