मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की नौवीं महासभा के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की नौवीं महासभा के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें 130 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा के विस्तार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई गति देने, निवेश बढ़ाने और प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा को ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



