बिहार : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में वैशाली जिला के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की

0
88
बिहार : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में वैशाली जिला के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने आज हाजीपुर में वैशाली जिला के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, “बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन वितरण प्रणाली एवं राशन योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसके साथ ही हाजीपुर एवं वैशाली जिले में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में रेलवे और सड़क से जुड़ी समस्याओं की लेकर वरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर समीक्षा की जाएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @iChiragPaswan

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here