मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन प्रणाली, संयुक्त कार्यालय, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण से जुड़ी अनेक विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि इनसे क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं सुदृढ़ होंगी, सरकारी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी और ग्रामीणों को बेहतर सड़क एवं पेयजल सुविधाएं मिलेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



