देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में ₹1508 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

0
85
देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में ₹1508 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में 1508 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “चार धाम, प्राकृतिक सौंदर्य, मेहनतकश लोगों और समृद्ध लोकसंस्कृति से संपन्न देवभूमि वासियों की अलग राज्य की माँग को सपा-कांग्रेस की सरकारें टालती रहीं, वहीं भाजपा ने अलग उत्तराखंड राज्य बनाकर यहाँ की संभावनाओं और सामर्थ्य को नई ऊर्जा दी। आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में ₹1508 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “एक तरफ कांग्रेस की सरकारों ने देवभूमि को तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार में झोंकने का काम किया, वहीं भाजपा सरकार यूसीसी, युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची नौकरी, इन्वेस्टर्स समिट, मेगा इंडस्ट्रियल नीति और होमस्टे योजना लाकर प्रदेश को सुरक्षित भी बना रही है और पलायन रोककर अर्थव्यवस्था को गति देने का कार्य भी कर रही है। साथ ही, आज इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के विभिन्न पुरस्कार व सम्मान भी वितरित किए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here