मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने के संकल्प के साथ आज जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों के निस्तारण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा लक्ष्य है कि विकास की हर पहल आमजन की सुविधा और अपेक्षाओं पर केंद्रित हो तथा जयपुर आधुनिक शहरी विकास का उत्कृष्ट मॉडल बने।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



