मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई, 24 घंटे गश्त और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सक्रिय एवं अलर्ट रखा जाए। उन्होंने भ्रामक एवं फर्जी खबरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सही जानकारी जनता तक पहुंचाने और गलत सूचनाओं का शीघ्र खंडन करने पर भी विशेष जोर दिया। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दीपावली एवं छठ महापर्व पर बिहार आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिले।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



