चमोली : सीएम धामी ने गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

0
91
चमोली : सीएम धामी ने गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखडं के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली के गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। गौचर मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला और स्थानीय उत्पादों का जीवंत उत्सव है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं उत्पादकों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने का एक सशक्त मंच भी है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार प्रदेश के पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थानीय आजीविका, पर्यटन, व्यापार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी,विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, गौचर नगरपालिका के अध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बड़थ्वाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here