मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नगर निकायों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों में स्मार्ट रोड विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 11 नगर निकायों में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 10 में परियोजनाएं स्वीकृति सहित विभिन्न चरणों में हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी सेंटरों के एकरूप एवं आधुनिक डिजाइन तैयार करने तथा स्मार्ट रोड परियोजनाओं में साइकिल ट्रैक, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और हरित क्षेत्रों जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



