मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित वित्त रहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम चौधरी ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कमिटी का गठन भी किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के हित में निरंतर कार्य करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराई गई तथा 2,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली की गई। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के बच्चों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उन्हें बेहतर शिक्षक उपलब्ध हों।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



