एशियन गेम्स 2026 : मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत की सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास

0
57
एशियन गेम्स 2026 : मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत की सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को सुचिका तरियाल ने महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। आइची-नागोया 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के एशियन गेम्स में पदार्पण के साथ ही सुचिका इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में कॉम्बैट स्पोर्ट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय बन गईं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय भारतीय फाइटर को नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की टेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच विजेता का फैसला करने के लिए मुकाबला एक मिनट के अतिरिक्त समय तक चला। एशियन गेम्स के एमएमए इवेंट में सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, क्योंकि इस खेल में कांस्य पदक के लिए अलग से प्लेऑफ मुकाबला नहीं होता।

News Source : Social Media

Image Source : X @WeAreTeamIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here