दिल्ली : उपराज्यपाल संधू ने हंसराज कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

0
74
दिल्ली : उपराज्यपाल संधू ने हंसराज कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को दिल्ली के हंसराज कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। उनके 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर यह कार्यक्रम, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं साहित्य अकादमी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि ‘हिंद दी चादर’ की उपाधि से सम्मानित श्री गुरु तेग बहादुर जी का सर्वोच्च बलिदान प्राचीन भारतीय संस्कृति में समाहित मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए था। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु परंपरा पर दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को याद करते हुए, युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपनी ताकत, कौशल को अपना साधन और चरित्र को अपनी पहचान बनाकर राष्ट्रसेवा में योगदान दें।

News Source : Social Media

Image Source : X @LokNiwasDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here