भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा जिले में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” में सहभागिता की

0
26
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा जिले में आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा जिले में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज रीवा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रीवा में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। त्योंथर, लोनी, सिरमौर और सेमरिया की सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण होने पर करीब 1 लाख 32 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से किसान भाई-बहनों को नई तकनीकों के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here