मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026’ का उद्घाटन किया। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का विषय “जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन” (क्लाइमेट रिज़िलिएंट वॉटर मैनेजमेंट) है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी के साथ-साथ भारत और विदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘सस्टेनेबल अर्बन रिवर मैनेजमेंट (एसयूआरएम) फ्रेमवर्क’ और ‘एआई/एमएल -आधारित इंटीग्रेटेड रिज़र्वोअर सेडिमेंट मैनेजमेंट’ की शुरुआत की। ये कदम तकनीक-सक्षम और जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



