मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स में महिला टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 79, शेफाली वर्मा ने 48 और ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाए। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। इसी पारी के दौरान मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन भी पूरे किए। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान चामरी अटापट्टू ने 29 रन बनाए, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट चटकाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



