भोपाल : सीएम यादव ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित “जन्म शताब्दी वर्ष समारोह” का शुभारंभ किया

0
79
भोपाल : सीएम यादव ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती के अवसर पर रवीन्द्र भवन में आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती के अवसर पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित “जन्म शताब्दी वर्ष समारोह” का शुभारंभ कर अपने विचार साझा किए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में सहभागिता कर उन्हें नमन किया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार श्रद्धेय सिंघल जी ने विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से देश-विदेश में हिंदू समाज को संगठित करने का अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर आद्यवाराह घाट व गुफा मंदिर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामप्रवेश देवाचार्य जी महाराज, करुणाधाम आश्रम के परम पूज्य पीठाधीश्वर श्री सुदेश शांडिल्य जी, पूज्य वेदांत संत श्री लाल साईं जी, पूज्य बुद्ध भूषण भदन्त जी, VHP के केंद्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री विनायक राव देशपांडे जी, ABVMS के राष्ट्रीय कार्यवाह अध्यक्ष श्री चौधरी ओ.पी. गोदिया जी सहित अन्य गणमान्य जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here