अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती रेलवे स्टेशन पर WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड का शुभारंभ किया

0
84
अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती रेलवे स्टेशन पर WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को साबरमती रेलवे स्टेशन पर WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मोदी सरकार में रेल नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण होने के साथ भारतीय रेल आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज साबरमती रेलवे स्टेशन पर WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड का शुभारंभ किया, साबरमती-कलोल व साबरमती-साणंद रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली का लोकार्पण किया तथा रेल मार्ग के दोहरीकरण और कवच प्रणाली से जुड़ी तीन परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इनसे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और कुशल बनेगा, मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम होगी तथा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here