मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा पहुंचकर बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी जायजा लिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने राहत केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न हो। संकट की इस घड़ी में सुशासन सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



