मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर कई एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में ज्यादा और साफ तौर पर दिखने वाली पेट्रोलिंग; पब्लिक पार्कों में बेहतर लाइटिंग और सुरक्षा – बिना नागरिकों की पहुँच को कम किए; और स्कूलों, कॉलेजों व युवाओं के साथ सक्रिय जुड़ाव के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हेल्पलाइन और सोशल मीडिया पर मदद के लिए आने वाली कॉल्स पर तुरंत और चौबीसों घंटे कार्रवाई होनी चाहिए। नियमित अनुपालन रिपोर्ट से अमल पर नज़र रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं हो सकता – और इसका असर जमीन पर दिखना चाहिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



