दिल्ली : उपराज्यपाल संधू ने इंडिया हैबिटैट सेंटर में सीपीआरजी द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व कॉन्क्लेव ऑन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ का किया उद्घाटन

0
77
दिल्ली : उपराज्यपाल संधू ने इंडिया हैबिटैट सेंटर में सीपीआरजी द्वारा आयोजित 'इवॉल्व कॉन्क्लेव ऑन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी' का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज इंडिया हैबिटैट सेंटर में नीति अनुसंधान और शासन केंद्र (सीपीआरजी) द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व कॉन्क्लेव ऑन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि ईवी की ओर बढ़ना सिर्फ आवागमन के तरीके में बदलाव नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग और शहरी योजना में एक बड़ा बदलाव है। पीएम मोदी के विजन और पीएम ई-ड्राइव के सहयोग से, भारत एक मजबूत और स्वदेशी ईवी इकोसिस्टम बना रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि दिल्ली के लिए, लोगों की जरूरतों पर आधारित मोबिलिटी पर ध्यान देना जरुरी है। इसमें साफ-सुथरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, भरोसेमंद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और आसानी से ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ शामिल होनी चाहिए, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर हो और प्रदूषण कम हो।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here