हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

0
79
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “हमारा रास्ता स्पष्ट है – नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राज्य की वित्तीय क्षमता बढ़ाना और हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना। आज चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होकर देशभर से आए नीति-निर्माताओं, कर प्रशासकों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का स्वागत किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए कर एवं राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। हरियाणा विजन-2047 में भी एक मजबूत एवं टिकाऊ राजस्व व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेरा विश्वास है कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-मंथन हरियाणा को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here