मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उमरिया जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी साझा की तथा किसानों से संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज उमरिया में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया। उमरिया पारंपरिक खेती के साथ नवाचार में भी आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि उमरिया के सहजन की डिमांड देश के दूसरे राज्यों में भी है। तकनीक और नवाचार के साथ हमारी सरकार अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



