मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामदेवरा स्थित गोडावण संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र में नवनिर्मित पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह गोडावण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राजस्थान की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है, ताकि गोडावण सहित प्रदेश की अनमोल वन्यजीव विरासत सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रूप में पहुंच सके।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



